झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

भाजपा नेत्री फातिमा शाहीन ने बन्ना गुप्ता को उनका वादा याद दिलाया

भाजपा नेत्री फातिमा शाहीन ने बन्ना गुप्ता को उनका वादा याद दिलाया

वादा तेरा वादा झूठा तेरा वादा वादे पे मारा गया जनता ये सीधा साधा,
भाजपा नेत्री फातिमा शाहीन ने झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री एवं पश्चिमी विधानसभा के विधायक बन्ना गुप्ता के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उनसे कहा कि सवाल पूछा है की चुनाव से पहले आपने मुर्दा मैदान में अस्पताल बनाने का जो वादा किया था और कहा था कि मुर्दा मैदान मे अस्पताल बनवाएंगे और मानगो को सी एच एरिया में तब्दील कर देंगे।
जनता जवाब मांग रही है,
लगभग 3 वर्ष होने जा रहा हैं ,अस्पताल का एक भी बुनियाद मुर्दा मैदान में या मैदान के अगल बगल नही दिख रहा,अब तो भगवान ने सलाहीयत भी दे दिया,
और कैसा और कितना सलाहीयत चाहते हैं ??
हां मुर्दा मैदान को फुटबॉल ग्राउंड जरूर बना दिया गया है।
ना तो एमजीएम अस्पताल की हालत सुधार पाए जातेनिजी अस्पतालों को बंद होने के कारण एमजीएम अस्पताल में बेड की कमी हो गई है इसके बावजूद एमजीएम में बेड की संख्या बढ़ाई नहीं जा रही, जगह जगह पर कचरे का अंबार लगा हुआ है, जिसका उठाओ महीनों महीनों तक नहीं होता है, जिसके कारण बारिश में महामारी फैलने की आशंका बनी हुई है, सड़क पर बिजली ना मिलने के कारण एवं घरों में पानी ना मिलने के कारण रात भर जनता सो नहीं पाती है और सुबह पानी के अभाव के कारण दिनचर्या बिताना मुश्किल हो गया है।
इन सब का जवाब फातिमा शाहीन ने मंत्री एवं विधायक बन्ना गुप्ता से मांगा है किसी के सी एच एरिया तो दूर जनता को वोट के लिए आपने जो ठगने का काम किया है इसे कब तक ठीक किया जाएगा।
मंत्री जी मुर्दा मैदान में ना तो अस्पताल बना और ना ही मानगो को सी एच एरिया में तब्दील कर सकें हां जनता को ठगने का काम जरूर किया है आपने।