झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

भाजपा जमशेदपुर महानगर की पहली परिचयात्मक बैठक हुई सम्पन्न, संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

जमशेदपुर : भाजपा जमशेदपुर महानगर नवगठित जिला पदाधिकारियों की सांगठनिक परिचयात्मक बैठक आज साकची जिला कार्यालय में महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए उपरोक्त बैठक में नियुक्त किये गए पदाधिकारियों ने एक दूसरे के बीच अपने संक्षिप्त परिचय व संगठन के कार्य अनुभव का आदान प्रदान प्राप्त किया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने परिचय प्राप्त कर संगठन के साथ दायित्व की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की। उन्होंने जिला के सभी पदाधिकारियों को संगठन के प्रति अपने दायित्व और निष्ठा के विषय में विस्तृत जानकारियां दी। कहा कि भाजपा जमशेदपुर महानगर ने अपने कार्यों से संगठन को पूरे प्रदेश में अव्वल रखा है। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है, जब हम विपक्ष में हैं। कहा कि काफी विस्तार और विचार-विमर्श के पश्चात कमिटी का गठन किया गया है। उन्होंने सांगठनिक अनुभवों एवं निष्ठा से पार्टी को और मजबूत एवं आगे ले जाने का आह्वान क़िया। उपरोक्त बैठक का संचालन महामंत्री अनिल मोदी एवं धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री राकेश सिंह ने किया।

जिला पदाधिकारी क्रमवार जिला कार्यालय में समय देंगे
सोमवार: संजीव सिन्हा, जितेंद्र राय
मंगलवार: बबुआ सिंह, पुष्पा तिर्की
बुधवार: बारी मुर्मू, पप्पू सिंह
गुरुवार: प्रदीप महतो, मंजीत सिंह
शुक्रवार: राकेश सिंह, राजीव सिंह
शनिवार: अनिल मोदी, मनोज राम
रविवार: सुधांशु ओझा, नीलू मछुआ

बैठक में मुख्य रूप से प्रदीप महतो,सुधांशु ओझा, संजीव सिन्हा, बारी मुर्मू, बबुआ सिंह, अनिल मोदी, राकेश सिंह, मनोज राम, पुष्पा तिर्की, नीलू मछुआ, मंजीत सिंह, पप्पू सिंह, जितेंद्र राय, बोलटू सरकार, प्रेम झा, पप्पू सिंह, ज्ञान प्रकाश, कौस्तुव राय, राकेश बाबू, बिनोद कुमार सिंह, नारायण पोद्दार और अन्य कई लोग उपस्थित थे।