झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

भाजपा जमशेदपुर महानगर के अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला कार्यसमिति बैठक हुई सम्पन्न, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो समेत अन्य नेतागण हुए शामिल, बूथों पर सक्रियता बढ़ाने पर पार्टी का जोर

भाजपा जमशेदपुर महानगर के अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला कार्यसमिति बैठक हुई सम्पन्न, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो समेत अन्य नेतागण हुए शामिल, बूथों पर सक्रियता बढ़ाने पर पार्टी का जोर

भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर के अनुसूचित जाति मोर्चा की तृतीय कार्यसमिति बैठक रविवार को कदमा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सम्पन्न हुई। मोर्चा जिला अध्यक्ष अजीत कालिंदी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यसमिति बैठक में मुख्य रूप से भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव मुख्य रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम में सर्वप्रथम महापुरुषों की तस्वीर पर माल्यार्पण कर नमन किया। इसके बाद वंदे मातरम के गीत एवं भारत माता की जय के उदघोष से बैठक की विधिवत शुरुआत की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि मोर्चा के सभी पदाधिकारी प्रत्येक बूथ में जाकर अनुसूचित जाति वर्गों के लोगों की समस्याओं को सुनें और उनके समुचित समाधान का पूरा प्रयास करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र को अंगीकार कर आगे बढ़ रही है। मोदी सरकार ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजातियों के लोगों के लिए कई योजनाएं सफलतापूर्वक लागू की हैं। केंद्र सरकार ने प्रत्येक वर्ष एससी-एसटी के कल्याण के लिए आम बजट में जहां बढ़ोतरी की है। वहीं उनकी आर्थिक, शैक्षणिक और सामाजिक स्थिति को मजबूत करने के लिए कई बड़े फैसले भी लिए हैं।

वहीं, सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि हमारे लिए हर्ष की बात है कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति से संबंध रखने वाले लोग आज देश के उच्च संवैधानिक पदों की शोभा बढ़ा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो नीतियां सबके लिए शुरू किये गए उनमें सबसे अधिक लाभ अनुसूचित जाति के वर्ग को मिल रहा है क्योंकि वर्षों से वो पिछड़ रहे थे, उन्हें समाज की मुख्यधारा एवं साथ में जोड़ने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी कुशलता के साथ किया है।

भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने सभी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए आगामी चुनाव के लिए पूरी तरह से कमर कस लेने का आहवान किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, सुधांशु ओझा, महामंत्री राकेश सिंह, मंत्री नीलू मछुआ, भाजपा कदमा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे। वहीं, कार्यक्रम का संचालन मोर्चा के महामंत्री पी के करवा एवं धन्यवाद ज्ञापन राजा राम के द्वारा किया गया।

बैठक में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बिमल बैठा, मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष दिलीप पासवान, राकेश मुखी, अजय रजक, मनोज करवा, शंभू राम, मिली दास, सतीश मुखी, चंदन भारती, अर्जुन रजक, ममता मुखी, सजल साल, चंद्रशेखर दास, धीरज मुखी, राजकुमार पासवान, मंडल अध्यक्ष विकास बाउरी, गणेश दास, अशोक कुमार,राजाराम, हीरालाल रजक, शेरा बाग, बबलू मुखी, लक्ष्मी नारायण, धीरेन कालिंदी, विमल रजक, पोरेश कालिंदी, अशोक बेहरा, संतोष दास, रविदास, महेश नायक, गंगा मुखी, आरती मुखी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।