झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

भाजपा जिला कार्यालय का पूर्व सीएम रघुवर दास ने किया उदघाटन

जमशेदपुर: भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर के साकची कुलसी रोड स्थित जिला कार्यालय का जीर्णोद्धार के बाद विधिवत उद्घाटन किया गया। सोमवार को श्रावण माह के राखी पूर्णिमा के शुभ मुहूर्त में पूरे विधि-विधान के साथ हवन एवं आचार्य द्वारा सुंदरकांड का पाठ किया गया। उपरोक्त जिला भाजपा कार्यालय का पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विधिवत रूप से उदघाटन किया। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कार्यालय के समक्ष भाजपा का ध्वजारोहण किया। इस दौरान भाजपाइयों ने भारत माता की जय एवं भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाए। इस अवसर पर पूर्व सीएम रघुवर दास ने कहा कि भाजपा के लिए संपर्क और संवाद महत्वपूर्ण है। इस दिशा में कार्यालय की भूमिका बड़ी है। कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार राज्य के सभी जिले में कार्यालय खोला जा रहा है। कई जिलों में जमीन खरीदने की प्रकिया पहले ही पूर्ण कर ली गयी थी। मुख्यमंत्री के रूप में मैंने प्रदेश के कई जिलों में कार्यालय का उद्घाटन किया था। कहा कि जमशेदपुर महानगर का अपनी जमीन पर भाजपा का कार्यालय बने, उस दिशा में प्रयास करने की जरूरत है। श्री दास ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गुंजन यादव को शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए जमशेदपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि युवा नेतृत्व में जमशेदपुर महानगर और सशक्त व मजबूत बनकर सामने आएगी। उन्होंने पार्टी की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही संगठन में युवाओं को पार्टी से जोड़ने पर बल दिया। दोपहर 3 बजे शुभ मुहूर्त में पूजन प्रारंभ हुआ जो संध्या 5 बजे तक जारी रहा। संध्या 5 बजे से कार्यकर्ताओं व अमजनों के बीच प्रसाद व मिष्ठान का वितरण किया गया।

जिला भाजपा कार्यालय को पार्टी के रंगों से सजाया गया है। कार्यालय के दीवारों पर महापुरुषों की बड़ी तस्वीरें फ्रेम में लगाई गई है। जिनमें राम दरबार, भारत माता, स्वामी विवेकानंद, भगवान बिरसा मुंडा, सिदो कान्हू, डॉ भीमराव अम्बेडकर, सरदार वल्लभभाई पटेल, पार्टी के प्रेरणाश्रोत माधवराव सदाशिव राव गोलवलकर, केशव बलिराम हेडगेवार, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेयी समेत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विभिन्न मुद्राओं वाली बड़ी तस्वीर कार्यालय की शोभा बढ़ा रहे हैं।

उद्घाटन समारोह में शामिल जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि पार्टी कार्यालय बहुत ही आकर्षक बना है। कार्यालय से पार्टी की गतिविधियों को गति मिलेगी, वहीं आमजनों के शिकायत निवारण में सहायक साबित होगी।

भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि कार्यालय हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए कार्य का मंदिर है। कार्यालय के माध्यम से न केवल हमारे कार्य का विस्तार होगा बल्कि समाज व जनता से और अधिक जुड़ाव भी होगा। साथ ही राजनीतिक व सामाजिक कार्यों को विस्तार देने का माध्यम साबित होगा। जिला कार्यालय भाजपा कार्यकर्ता और जनता के बीच एक मजबूत कड़ी के रूप में कार्य करेगी। कहा कि भाजपा जमशेदपुर महानगर काफी सशक्त संगठन है, संगठन की मजबूती में सबके साथ व सहयोग से चार कदम आगे बढ़कर कार्य करने का प्रयास करेंगे।

निवर्तमान जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गुंजन यादव को कार्यभार सौंपा। इस दौरान फूलों के गुलदस्ते के आदान प्रदान के साथ दिनेश कुमार ने गुंजन यादव को जिलाध्यक्ष की कुर्सी पर आसीन करा आशीर्वाद दिया। दिनेश कुमार ने कार्यालय की चाबी सौंपते हुए गुंजन यादव को शुभकामनाएं व्यक्त की।

उद्घाटन अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो, मेनका सरदार, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, प्रदेश प्रवक्ता अमित कुमार, प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री के सलाहकार अजय कुमार, अमरजीत सिंह राजा, कल्याणी शरण, गुरुदेव सिंह राजा, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, देवेंद्र सिंह, राजकुमार श्रीवास्तव, पवन अग्रवाल, रमेश हांसदा, कमलेश सिंह, राजेश कुमार शुक्ल,भरत सिंह, चितरंजन वर्मा, अनिल मोदी, चंद्रशेखर गुप्ता, बिमल कांत झा, सुनील बारी, राकेश सिंह, विमल जालान, अप्पा राव, विमल बैठा, काजू शांडिल्य,रमेश नाग, प्रोबिर चटर्जी राणा, श्रीराम प्रसाद, पंकज सिन्हा, पोरेश दत्ता, ध्रुव मिश्रा, उमा शंकर सिंह, संतोष ठाकुर, अजय सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, ग्रामीण भाजयुमो जिलाध्यक्ष रोहित सिंह, लखन मार्डी, प्रेम झा, अभिमन्यु सिंह, कौस्तव रॉय समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।