झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

भाजपा गोलमुरी मंडल ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की पुण्यतिथि सेवा दिवस के रूप में मनाई।

जमशेदपुर: पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के द्वितीय पुण्यतिथि को भाजपा गोलमुरी मंडल ने ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाया। रविवार शाम मंडल अध्यक्ष प्रोबिर चटर्जी राणा के नेतृत्व में गोलमुरी क्षेत्र अन्तर्गत पिछले कई महीनों से बंद पड़े सैलून संचालकों को राशन सामग्री व मास्क भेंट किया गया। वहीं, देर शाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन क़िया।

इस दौरान पूर्व महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार, मिथिलेश सिंह यादव, मंडल अध्यक्ष प्रोबिर चटर्जी राणा, बंटी अग्रवाल, अशोक सामंत, अनूप दीपू वर्मा, अमिश अग्रवाल, संतोष वुटा, रबिन्द्रनाथ घोष, लक्ष्मण बेहरा, जयदीप मुखर्जी समेत अन्य उपस्थित थे।