झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष विमल बैठा के नेतृत्व में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर पूर्व विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता भाजपा कुणाल षाडंगी के द्वारा कंबल वितरण किया गया

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष विमल बैठा के नेतृत्व में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर पूर्व विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता भाजपा कुणाल षाडंगी के द्वारा कंबल वितरण किया गया

आज काटिन गोलचकर में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर बाबासाहेब आंबेडकर के मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। तथा इसी कड़ी में अनुसूचित जाति मोर्चा के द्वारा कंबल वितरण का कार्यक्रम भी रखा गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व विधायक सह झारखंड भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाडंगी तथा विशिष्ट अतिथि के तौर पर अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विमल बैठा बाबा साहेब विपुल प्रतिभा के धनी भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित किए। तथा वहा आए हुए क्षेत्र के जरूरतमंदो के बीच 130 कंबल वितरण किए।
कुणाल षाडंगी ने कहा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर” की पुण्यतिथि पर पूरा देश उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दे रहा है। बता दें डॉ. बाबासाहब अंबेडकर नाम से लोकप्रिय भारतीय बहुज्ञ, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, और समाजसुधारक थे, उन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और अछूतों (दलितों) से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था। वहीं समतामूलक समाज की स्थापना की दिशा में किए गए उनके कार्य सदैव देशवासियों को प्रेरित करते रहेंगे। कुणाल षाड़ंगी ने यह भी कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की मदद की कोशिशें जारी रहेंगी।ठंड से ठिठुरते ग्रामीणों को थोड़ी राहत मिल जाए तो इससे खुशी की बात कुछ और नहीं हो सकती। कंबल पाकर ग्रामीणों के चेहरे की खुशी देखने लायक थी।उन्होंने सबको धन्यवाद दिया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला भाजपा महानगर कार्यकारिणी सदस्य संदीप मिश्र महानगर ओबीसी उपाध्यक्ष कृपासिंधु महतो, सरायकेला खरसावां अनुसूचित जाति मोर्चा जिला प्रभारी ओम प्रकाश रजक,बिश्वजीत कुंभकार भरत महतो, बागला किंकर मिश्र, शेखर कैबर्त, मनोज कुमार पाल, अतिश मिश्र ,गौतम महतो पवन महतो ,सुकु दास, प्रशांत मिश्र ,अबोध कालिंदी और दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।