झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

भाजपा आजादनगर मंडल कार्यशाला सह कार्यसमिति की बैठक संपन्न

भाजपा आजादनगर मंडल कार्यशाला सह कार्यसमिति की बैठक संपन्न

जमशेदपुर – भाजपा आजादनगर मंडल में मंडल अध्यक्ष फातिमा शाहीन के नेतृत्व में कार्यशाला सह कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद निसार अहमद मौजूद रहे। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के नौ वर्ष पूर्ण होने पर महा जनसंपर्क अभियान चलाकर जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी देना, पार्टी संगठन के रखरखाव एवं संचालन को मजबूत बनाने के लिए आजीवन सहयोग राशि के बारे में जानकारी दिया गया, मंडल अंतर्गत सभी बूथों के सशक्तिकरण एवं पन्ना प्रमुख के गठन के कार्य को क्रियान्वित करने हेतु विषयों पर चर्चा की गई।

बैठक में जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष इमरान खान , महामंत्री दिलावर खान, मंडल महामंत्री आलम, उपाध्यक्ष धर्मपाल सिंह, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष इरफान शेख, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष दिलावर खान, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुसर्रत खातून, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष इरशाद अंसारी, महिला मोर्चा महामंत्री माधुरी सिंह, आईटी सेल प्रभारी सैफ अख़्तर, ईना खान, महबूब आलम एवं आजाद नगर मंडल के समस्त पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

About Post Author