झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

भाजमो जमशेदपुर महानगर के जिला कार्यालय का स्थानांतरण बारीडीह विधानसभा कार्यालय परिसर में किया गया

भाजमो जमशेदपुर महानगर के जिला कार्यालय का स्थानांतरण बारीडीह विधानसभा कार्यालय परिसर में किया गया. विधिवत पुजा अर्चना कर नए कार्यालय का शुभारंभ किया गया. विधायक सरयू राय के भाजमो जिला कमेटी के साथ बूथ समिति के शीघ्र गठन करने का निर्देश दिया. सुबोध श्रीवास्तव ने कहा भाजमो जिला कमेटी का पुनर्गठन होगा.

जमशेदपुर -भाजमो जमशेदपुर महानगर के नए जिला कार्यालय का उदघाटन विधायक सरयू राय एवं भाजमो जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने नारियल फोड़कर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पुरोहित द्वारा पुजन के साथ किया. भाजमो जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने कहा की संगठानिक कार्यों में तेजी लाने और जनसुविधा के कार्यों में बढ़ोतरी के मद्देनजर भाजमो के जिला कार्यालय का स्थानांतरण बारीडीह विधानसभा कार्यालय में किया गया.

विधायक सरयू राय ने भाजमो जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठन की स्थिति पर चर्चा की. प्रत्येक मंडलों में बूथ समिति का शीघ्र गठन करने को लेकर रणनीति तैयार की गई. प्रत्येक पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्हें मंडलों में भ्रमण कर संगठन को सशक्त बनाने के कार्य में जुट जाने का निर्देश दिया गया. भाजमो जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने संगठानिक फेरबदल के संकेत देते हुए जिला कार्यकारिणी के पुनर्गठन की बात कही.

इस दौरान मुख्य रूप से भाजमो के महिला मोर्चा अध्यक्ष मंजु सिंह, जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नु, उपाध्यक्ष चंद्रशेखर राव, वंदना नामता, भाष्कर मुखी, मंत्री विकास गुप्ता, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, प्रवक्ता आकाश शाह, बारिडीह मंडल अध्यक्ष विजय नारायण सिंह, बिरसानगर पश्चिम मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, बिरसानगर पूर्वी मंडल अध्यक्ष शंकर कर्मकार, लक्ष्मीनगर मंडल अध्यक्ष विनोद राय, गोलमुरी मंडल अध्यक्ष कैलाश झा, सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष चार्ल्स लैजरस, भुइयांडीह मंडल अध्यक्ष विनोद यादव, बर्मामाइंस मंडल महामंत्री बबलू कुमार, साकची पश्चिम मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, टेल्को मंडल अध्यक्ष महेश तिवारी, उलीडीह मंडल अध्यक्ष प्रेम सक्सेना, गणेश चंद्र सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे.