झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

भाजमो बिरसानगर पश्चिम युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बने विक्की माड़िया. समाजसेवी की है पहचान

भाजमो बिरसानगर पश्चिम युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बने विक्की माड़िया. समाजसेवी की है पहचान.

 

जमशेदपुर – भाजमो बिरसानगर पश्चिम मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश सिंह ने भाजमो युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित शर्मा की सहमति से बिरसानगर जोन नंबर 6 निवासी विक्की माड़िया को भाजमो बिरसानगर पश्चिम का युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया है. विक्की माड़िया बिरसानगर क्षेत्र में समाजसेवा के कार्यों में लंबे वक्त से सक्रिय हैं. उन्होंने अपने मनोयन के लिए भाजमो जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, अमित शर्मा एवं मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश सिंह का आभार व्यक्त किया साथ ही विधायक सरयू राय के द्वारा किए जा रहे जनहित के कार्यों को जन जन तक पहुंचाने और अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की मदद करने की बात कही.

 

About Post Author