झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जो ट्रेनिंग कैंप झारखंड मार्शल आर्ट ट्रेनिंग सेंटर की तरफ से चल रही है आज उसका दूसरा दिन है आज आज कुल मिलाकर 72 लड़कियों ने भाग लिया है

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जो ट्रेनिंग कैंप झारखंड मार्शल आर्ट ट्रेनिंग सेंटर की तरफ से चल रही है आज उसका दूसरा दिन है आज आज कुल मिलाकर 72 लड़कियों ने भाग लिया है!आज लड़कियों को बल प्रयोग का कुछ टेक्निक बताया गया है कि कभी भी किसी भी परिस्थिति में अगर मुसीबत पड़े तो अपना बल कैसे प्रयोग करके उपस्थित बुद्धि से वह उस परिस्थिति को संभाल सकती हैं और उस जगह से निकल सकती है!जैसे प्राइवेट स्कूल की लड़कियों ने इस कैंप में भाग लिया हिलटॉप स्कूल एलएफएस स्कूल वैली व्यू स्कूल एस के पब्लिक स्कूल गुरु गोविंद सिंह हाई स्कूल विग इंग्लिश स्कूल लोयोला गुलमोहर हाई स्कूल शिक्षा निकेतन इन सब स्कूल के लड़कियों ने सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग कैंप में भाग लिया है
झारखंड मार्शल आर्ट ट्रेनिंग सेंटर आयोजित महिला आत्मरक्षा ट्रेनिंग का दूसरा दिन हुआ पूरा।

झारखंड मार्शल आर्ट ट्रेनिंग सेंटर के मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं को सशक्त बनाने के कार्य का आज दूसरा दिन पूर्ण हुआ। आज की ट्रेनिंग की शुरुआत रोड रनिंग से की गई जहां बच्चों ने तीन से चार किलोमीटर की दौड़ लगाई साथ ही साथ उन्होंने पैड पर किक करके पावर ट्रेनिंग भी किया। इस दौर में कई छोटी लड़कियों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया। आज के ट्रेनिंग के दौरान लड़कियों को सेल्फ डिफेंस के ट्रिक्स सिखाए गए। इस कैंप में झारखंड मार्शल आर्ट ट्रेनिंग सेंटर के मुख्य कोच मास्टर सुनील कुमार प्रसाद  महिला प्रशिक्षण शिल्पी दास एवं सेंटर के सीनियर स्टूडेंट्स शिवानी राय,आकाश सीट, शिवानी कुमारी, गायत्री, अभि कुमार वहां उपस्थित थे। इस कैंप का समापन तेरह मार्च को किया जाएगा। अंत में लड़कियों को झारखंड मार्शल आर्ट ट्रेनिंग सेंटर के द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा ।इस कैंप का समापन झारखंड मार्शल आर्ट ट्रेनिंग सेंटर के अधिकारी तथा उनके अधिकारियों द्वारा किया जाएगा। जे.एम.ए.टी.सी की टीम महिलाओं तथा लड़कियों को मजबूत करने के लिए ना केवल इस तरह के कैंप चलाती है बल्कि उन्होंने सरकारी विद्यालयों में आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दे चुकी है। यह चौथी बार है जब उन्होंने इस तरह का ट्रेनिंग कैंप लगाया है और एक बार फिर महिलाओं को सशक्त बनाने का प्रयास किया है। जेएमटीसी के मुख्य कोच मास्टर सुनील कुमार प्रसाद महिलाओं को आगे बढ़ाने का कार्य करते हैं और हर बार अपने इस कार्य में सफल होते हैं। उनकी टीम में लगभग पांच हजार लड़कियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया है। उन्होंने कस्तूरबा गांधी जैसे विद्यालयों में भी छात्राओं को आत्मरक्षा के संबंधित प्रशिक्षित किया है। यह क्या इसी कार्य का छोटा सा हिस्सा है जो आज की देश की बेटियों को ना केवल निडर बल्कि आत्मविश्वासी भी बना रहा है।