रांची । मौसम विभाग ने तात्कलिक चेतावनी जारी है। इसके मुताबिक दो से तीन घंटों में झारखंड के कई जिलों में मौसम बदल सकता है। यहां मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। वज्रपात होने की आशंका भी है।
विभाग के अनुसार रांची, हजारीबाग, लोहरदगा, रामगढ़, गुमला, चतरा, गोड्डा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, लातेहार, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, गिरिडीह, साहेबगंज जिले के कुछ भागों में इसका असर देखने को मिलेगा। यहां बारिश के साथ कई इलाकों में वज्रपात होने की आशंका है। मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर इन जिलों के लोगों को सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है।
मौसम विभाग ने लोगों से कहा है कि वे सुरक्षित स्थानों पर शरण लें। पेड़ के नीचे खड़े नहीं रहे। बिजली के खंभों से दूर रहे। ऊंची इमारत वाले क्षेत्र में खड़े ना हो। किसी पक्के मकान में खड़े हो। सफर के दौरान अपने वाहन में ही रहे। किसान अपने खेतों में नहीं जाएं। मौसम सामान्य होने का इंतजार करें।
वज्रपात का झटका लगने पर जरूरत के अनुसार व्यक्ति को मुंह से कृत्रिम सांस दें। तत्काल प्राथमिक चिकित्सा प्रदान करने की व्यवस्था करें। वज्रपात से प्रभावित व्यक्ति की सूचना अपने सीओ, जिला प्रबंधन पदाधिकारी या डीसी को दें।
सम्बंधित समाचार
भाजमो बिरसानगर पश्चिम युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बने विक्की माड़िया. समाजसेवी की है पहचान
युवाओं को रोजगार या बेरोजगारी भत्ता तो दे दीजिए मुख्यमंत्री जी – आजसू
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खतियानी जोहार यात्रा पर भाजपा का तंज, बोले जिलाध्यक्ष गुंजन यादव- जमशेदपुर में किसी के पास 1932 का खतियान नहीं बिन दूल्हे के बारात लेकर घूम रहे हैं सीएम हेमंत सोरेन