रांची। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्रसिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के जरिए की। धोनी वैसे तो काफी दिनों से क्रिकेट से दूर थे। लेकिन IPL से पहले उनका यह फैसला उनके प्रशंसकों को हैरान कर गया। हालांकि वह आईपीएल 2020 में खेलते दिखाई देंगे।
टीम इंडिया को अपनी कप्तानी में 2 वर्ल्ड कप जिता चुके धोनी भारत को एक और बड़ा खिताब दिलाकर अंतरराष्ट्रीय करियर को विराम देना चाहते थे। इसके लिए वह टी-20 वर्ल्ड कप का इंतजार कर रहे थे।
कोरोनावायरस के रूप में आई महामारी ने उनके प्लान पर पानी फेर दिया। टी-20 वर्ल्ड कप टल गया और धोनी के पास समय कम था अत: उन्होंने अपनी मां के जन्मदिन पर संन्यास की घोषणा कर दी। जिसे की जिसके अंतरराष्ट्रीय लीग खेलने का रास्ता साफ हो गया पर उनके साथ ही सुरेश रैना ने यही फैसला किया अब उनका भी टीम में आना बहुत मुश्किल था। अब दोनों एक साथ विभिन अंतरराष्ट्रीय लीग में खेलते नज़र आएंगे।
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा कि धोनी काफी समय से आईपीएल का इंतजार कर रहे थे। कोरोना न होता तो शायद आईपीएल मार्च-अप्रैल में होता। इसमें अच्छा प्रदर्शन उनके लिए टी-20 वर्ल्ड कप के दरवाजे भी खोल देता।
आईपीएल की तारीख आगे बढ़ाकर सितंबर कर दी गई और T-20 वर्ल्ड कप अकले साल तक के लिए टल गया। धोनी भारत को अगला टी-20 वर्ल्ड कप दिलाने के बाद संन्यास की घोषणा करना चाहते थे पर कोरोनावायरस ने सबकुछ बर्बाद कर दिया।
सम्बंधित समाचार
भाजमो बिरसानगर पश्चिम की बैठक बिरसानगर जोन नम्बर 6 कामख्या मंदिर के निकट सामुदायिक भवन में संपन्न हुई. सैकड़ों की संख्या में स्थानीय महिलाओ एवं युवाओं ने भाजमो का दामन थामा.
खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय झारखंड के सौजन्य से सरायकेला खरसावां जिला प्रशासन द्वारा आयोजित सहाय खेल योजना के तहत फुटबॉल प्रतिस्पर्धा के महिला वर्ग में राजनगर ने खरसावां को जबकि पुरुष वर्ग में चांडिल ने खरसावां को पराजित कर जिला की चैंपियन टीम बनने का गौरव हासिल किया
सरायकेला खरसावां जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा आज चांडिल प्रखंड अंतर्गत शीश महल गेस्ट हाउस में महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई