झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

आज से हुई शुरुआत झारखंड मार्शल आर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर द्वारा आयोजित महिलाओं की ट्रेनिंग कैंप

आज से हुई शुरुआत झारखंड मार्शल आर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर द्वारा आयोजित महिलाओं की ट्रेनिंग कैंप

जमशेदपुर – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मिशन शक्ति के अंतर्गत एक बार फिर झारखंड मार्शल आर्ट ट्रेनिंग सेंटर के मुख्य कोच मास्टर सुनील कुमार प्रसाद ने महिलाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देने के लिए एक ट्रेनिंग कैंप की शुरुआत की है। यह कैंप जीएम एटीसी द्वारा चौथी बार आयोजित किया जा रहा है। इस चार दिवसीय कैंप में महिलाओं तथा लड़कियों को आत्मरक्षा से संबंधित सभी गतिविधियों से अवगत कराया जाएगा। यह जे.एम.ए.टी.सी के द्वारा की गई महिलाओं को सशक्त बनाने की छोटी सी पहल है। यह कैंप टेल्को में स्थित टेल्को रिक्रिएशन क्लब में चार दिनों के लिए कराया जा रहा है।आज से इसकी शुरुआत की गई। कैंप का पहला दिन 65 लड़कियों के साथ इसकी शुरुआत साधारण वार्म अप तथा हल्की ट्रेनिंग से कराई गई।

इस ट्रेनिंग कैंप में झारखंड मार्शल आर्ट ट्रेनिंग सेंटर के मुख्य कोच सुनील कुमार प्रसाद, महिला प्रशिक्षक शिल्पी दास और इस सेंटर के सीनियर स्टूडेंट्स आदर्श कुमार, ऋषिकेश, शिवानी राय, आकाश सीट और शिवानी कुमारी इस ट्रेनिंग का हिस्सा बने। ट्रेनिंग के बाद सभी लड़कियों को कुछ आत्मरक्षा के अदभुत तरीके सिखाए गए साथ ही साथ प्रश्न उत्तर सत्र से उन्होंने अपनी रक्षा के संबंध में अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त की। इस कैंप की अवधि दो घंटे की रही। इस दो घंटे की अवधि में लड़कियों को काफी कुछ नया सीखने को मिला। इस चार दिवसीय कैंप का उद्देश्य लड़कियों को कठिन परिस्थितियों में अपनी सुरक्षा करना है। इस कैंप से वह ना केवल अपनी सुरक्षा बल्कि अपने स्वास्थ्य को सही रखना भी सीखेंगी और वह अपने स्वास्थ्य के लिए जागरूक रहेगी।