महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे का पुतला जलाकर शिव सेना ने किया विरोध
जमशेदपुर – झारखंड प्रदेश शिव सेना के राज्य प्रमुख प्रभात कुमार के नेतृत्व में शिव सैनिकों ने साकची गोलचक्कर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे का पुतला जलाकर विरोध किया। इस मौके पर झारखंड राज्य प्रमुख प्रभात कुमार ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री शिंदे को शिव सेना पार्टी ने रिक्शा चालक से सीधे मुख्यमंत्री के कुर्सी पर बैठाने का काम किया। वहीं शिंदे ने शिव सेना के साथ गद्दारी करने का काम किया और अपनी ओछी राजनीति का परिचय दिया है श्री कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री शिंदे भाजपा से सांठ गांठ करके गलत ढंग से शिव सेना पार्टी को ही दो भागों में तोड़ने का काम किया है। इसके लिए शिंदे को कभी माफ नहीं किया जाएगा। वहीं पार्टी के युवा राज्य प्रमुख संतोष सिंह एवं उप राज्य प्रमुख राजेश तिवारी ने कहा कि शिंदे ने महाराष्ट्र में पार्टी को दो फाड़ में करके और चुनाव आयोग से मिलकर पार्टी के मूल चुनाव चिन्ह तीर कमान के नाम को चोरी करके तथा स्वार्थसिद्धि कि पूर्ति के लिए बाला साहेव शिव सेना नामक नयी पार्टी का गठन कर लिया है जो जनता को धोखा देने के समान है। उन्होंने शिंदे के विरोध में नारा लगाते हुए कहा कि गद्दार शिंदे होश में आये और पार्टी के साथ गंदी राजनीति करना बंद करो। पुतला दहन कार्यक्रम में शिव सेना के कर्मठ कार्यकर्ता राज कुमार, राकेश, ललित, चेतन समेत काफी संख्या में शिव सैनिक कार्यकर्ता मौजूद थे।
सम्बंधित समाचार
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेयी एवं रांची महापौर आशा लकड़ा को राष्ट्रीय पदाधिकारी बनाये जाने पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने जताया हर्ष, जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा- वरीय नेताओं के अनुभव एवं सांगठनिक क्षमता का मिलेगा लाभ
भारतीय जन महासभा के संरक्षक गंगा दीन जांगिड़ के द्वारा नई दिल्ली से पुणे पहुंचकर अजिंक्या गोडसे को *वीर सावरकर स्मृति सम्मान* प्रदान कर सम्मानित किया गया
‘डायरेक्ट एक्शन डे’ का मुहूर्त सम्पन्न