भारत बांग्लादेश की सीमा पर तस्करों ने जवान का हाथ काटा हथियार लूटकर ले गए
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि भारत और बांग्लादेश सीमा पर कुछ तस्कर तस्करी की घटना को अंजाम दे रहे थे। तभी उन तस्करों पर बीएसएफ जवान की नजर पड़ी और जवान ने उन तस्करों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसी दौरान तस्करों ने अकेले जवान पर जानलेवा हमला कर दिया। तेज धारदार हथियार से उस जवान का हाथ काट दिया, यहाँ तक की उस जवान का सर काटकर अपने साथ ले जाने के लिये उसके सर को काटने का प्रयास भी किया, लेकिन तस्कर अपनी इस घिनौनी मंसा में सफल नही हो सके। तस्कर हमले के बाद जवान का हथियार अपने साथ लुटकर ले भागे
घटना के बाद पुरे इलाके मे हड़कंप मच गया है। घटना स्थल पर पहुँचे अन्य बीएसएफ जवानों ने घायल जवान को आनन-फानन में बेहतर इलाज के लिये ग्रीन कोरिडोर बनाकर कोलकाता के डेसून अस्पताल ले गए, जहाँ जवान का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार जवान की स्थिति काफ़ी गंभीर बनी हुई है
सम्बंधित समाचार
मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी शाखा द्वारा जागरूकता कार रैली निकाला गया
प्रखण्डवार संगठन प्रभारी के पद पर नियुक्त किए गए जिला पदाधिकारी : आनन्द बिहारी दुबे
लाख टके का सवाल, झारखंड की भागीदारी रहेगी या नहीं झारखंड का प्रतिनिधित्व काटने पर अड़ा बिहार सिख प्रतिनिधि बोर्ड