झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

जनसंघ काल के नेता जय नारायण सिंह एवं बारीडीह मंडल अध्यक्ष के माताजी के स्वास्थ्य की जानकारी लेने टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, स्वास्थ्य की जानकारी लेकर शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

जनसंघ काल के नेता जय नारायण सिंह एवं बारीडीह मंडल अध्यक्ष के माताजी के स्वास्थ्य की जानकारी लेने टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, स्वास्थ्य की जानकारी लेकर शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

जमशेदपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जनसंघ काल से पार्टी को सींचने वाले बिरसानगर निवासी जय नारायण सिंह एवं भाजपा बारीडीह मंडल के अध्यक्ष संतोष ठाकुर की माताजी का टाटा मोटर्स अस्पताल में इलाज चल रहा है। जहां आज उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचे इस दौरान उन्होंने इलाजरत भाजपा नेता जय नारायण सिंह एवं बारीडीह मंडल अध्यक्ष के माताजी से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने डॉक्टरों से इलाज संबंधी विचार-विमर्श किया और उनके बेहतर इलाज के लिए विशेष ध्यान देने का आग्रह किया। इस दौरान पूर्व सीएम ने जय नारायण सिंह एवं बारीडीह मंडल अध्यक्ष संतोष ठाकुर के माताजी के शीघ्र पूर्ण रूप से स्वस्थ होने की कामना की।
इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री राकेश सिंह, भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह, बारीडीह मंडल अध्यक्ष संतोष ठाकुर, बारीडीह मंडल महामंत्री कुमार अभिषेक और अन्य कई लोग मौजूद रहे।