झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

जमशेदपुर पूर्वी विधायक सरयू राय ने  मुख्य अभियंता स्वर्णरेखा बहुउद्देशीय परियोजना विकास भवन आदित्यपुर को पत्र लिखकर सलाह दी है

जमशेदपुर- जमशेदपुर पूर्वी विधायक सरयू राय ने  मुख्य अभियंता स्वर्णरेखा बहुउद्देशीय परियोजना विकास भवन आदित्यपुर को पत्र लिखकर सलाह दी है

 

जमशेदपुर – टीएसयूआईएसएल के डीएम, वाटर मैनेजमेंट डिवीजन का आपको संबोधित पत्र संख्या WMD/W48/150/23 दिनांक 25 जनवरी, 2023 संलग्न है। यह पत्र स्वतः स्पष्ट है। इससे पता चलता है कि स्वर्णरेखा बहुउद्देशीय परियोजना के चांडिल डैम से स्वर्णरेखा नदी के निचले इलाके की पारिस्थिति की एवं पर्यावरण बरकरार रखने तथा बांध के नीचे के इलाकों के लिए पेयजल आपूर्ति की आवश्यकता पूरा करने के लिए आवश्यक मात्रा में पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। इसके कारण जमशेदपुर के साकची-मानगो वीयर के पास पानी का अभाव हो गया है। फलस्वरूप इसके नीचे स्थित जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्र के बिरसानगर, बारीडीह, बागुनहातु, बागुननगर आदि क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति करने वाली मोहरदा पेयजलापूर्ति परियोजना से पेयजल आपूर्ति के लिए आवश्यक पानी की नदी में कमी हो गयी है। इस कारण से मोहरदा पम्प हाऊस के संचालन में कठिनाई हो रही है। इससे नदी जल में ठहराव आने से लाल रंग के छोटे-छोटे कीडे़ दिखाई देने लगे हैं।

आप अवगत हैं कि राष्ट्रीय जल नीति के अनुसार किसी भी जल स्त्रोत से जल का उपयोग करने में पेयजल को पहली प्राथमिकता दी जाती है। इसके अतिरिक्त पर्यावरणीय नियमों के अनुसार किसी नदी पर बने जलाशय से कम से कम पांच प्रतिशत जल का पर्यावरणीय प्रवाह सतत जारी रखना आवश्यक है। लगता है चांडिल डैम के परिचालन में इसका ध्यान नहीं रखा जा रहा है।

श्री राय ने पत्र में उल्लेख किया है कि  चांडिल जलाशय के निचले क्षेत्रों में पेयजल आवश्यकता को पूरा करने वाली जमशेदपुर, मानगो, मोहरदा आदि पेयजल परियोजनाओं के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक मात्रा में जल प्रवाह सुनिश्चित करने की व्यवस्था जनहित में करना चाहेंगे और चांडिल डैम से तदनुरूप पर्याप्त जल प्रवाह जारी रखना सुनिश्चित करना चाहेंगे