झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

जो कोई भी देश रूसी सैनिकों के जीवन के लिए खतरा पैदा करेगा उसे हम इस जंग में अपना दुश्मन समझेंगे

जो देश यूक्रेन को नो फ्लाई जोन बनाने की मांग करेगा,उसे हम..!पुतिन बोले..!

यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे महायुद्ध में यूक्रेन तो पूरी तरह तबाह हो चुका है इसके अलावा रूस को भी भारी नुकसान पहुंचने की खबर है। इसी बीच नाटो संयुक्त राष्ट्र संघ रूस यूक्रेन समेत कई पक्षों की ओर से बयान बाजी भी जोरदार ढंग से हो रही है और तो और भी सुविधा की भी संभावना बनती जा रही है। इसी बीच दसवें दिन रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कुछ ऐसे लहजे में बयानबाजी कर दी कि पहले से ही पुतिन के बारे में कयास लगा रहे लोगों के होश उड़ गए कि आगे पुतिन क्या करने वाले हैं। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में पहले ही कहा है कि जो कोई भी देश रूसी सैनिकों के जीवन के लिए खतरा पैदा करेगा उसे हम इस जंग में अपना दुश्मन समझेंगे।
वहीं सूत्रों के मुताबिक पुतिन ने यह भी कहा कि- जो देश यूक्रेन पर नो-फ्लाई ज़ोन लागू करने की मांग करता है, उसे मास्को द्वारा इस सशस्त्र संघर्ष में शामिल माना जाएगा।
एअरोफ़्लोत प्रशिक्षण केंद्र में महिला उड़ान परिचारकों के एक समूह से बात करते हुए दिए गए इस बयान में राष्ट्रपति पुतिन ने यह भी कहा कि रूस पर पश्चिमी देशों की तरफ से लगाए गए प्रतिबंध युद्ध की घोषणा के समान थे।पुतिन ने यह भी दोहराया कि यूक्रेन में उनका उद्देश्य “विसैन्यीकरण और डी-नाज़िफिकेशन” के माध्यम से रूसी भाषी समुदायों की रक्षा करना है। यूक्रेन और पश्चिमी देशों ने इसे 24 फरवरी को शुरू किए गए आक्रमण के लिए एक निराधार बहाने के रूप में खारिज कर दिया है और रूस को अलग-थलग करने के लिए प्रतिबंध भी लगाए हैं।
वही पुतिन ने इन कयासों को भी नकार दिया जिसमें रूस में किसी प्रकार के मार्शल लॉ या आपातकालीन स्थिति की घोषणा के दावे किए जा रहे हैं।
पुतिन के मुताबिक ऐसा जब महत्वपूर्ण आंतरिक व बाहरी खतरा है होगा तभी ऐसा किया जा सकता है।